MS Word का पूरा नाम Microsoft Word है।
 यह MS Office का ही एक software है। MS Word एक software package है जो microsoft द्वारा word processing के लिए बनाया गयाहै।
ms word
के मुख्य संस्करण word 97, word 2000, word 2003, word 2007, word 2010, word 2013, word 2016 है।

Word Processing
क्या है ?
Word Processing computer
की एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से document को format कर सकते है।
 Word Processing की मदद से document में type करते समय या type करने के बाद उसमे जो परिवर्तन किये जाते है उन्हें word processing के नाम से जानते है। 
किसी भी प्रकार का शब्द लिखने के बाद उसकी editing, formatting, margin, spelling check, grammar check, print इत्यादि से सम्बंधित कार्य किया जाता है। उसे word processing, कहा जाता है।
यानि कि MS Word document में किसी भी प्रकार का text टाइप करने के बाद उसमे जो बदलाव आते है वे बदलाव ही word processing कहलाते है।

MS Word
की क्या विशेषताएं है ?
MS Word
की विशेषताएं निम्नलिखित है।

1. Editing: MS Word document
तैयार करने के बाद उसमे कोई भी परिवर्तन (cut, copy, replace, delete) कर सकते है।
2. Saving: Save command
के द्वारा file को memory (Hard Disk) में save किया जाता हैऔर save की गयी file को आवश्यक्तानुसार भविष्य में उपयोग किया जा सकता है।
3. Formatting: MS Word document
तैयार करने के बाद उसकी formatting कर सकते है। जैसे : font size, font style, font color, background color या page color इत्यादि।इसकेअलावा line spacing, margin, page setup, print इत्यादि कार्य कर सकते है।
4. Auto Correct & Auto Text:
इसके माध्यम से MS Word में टाइप करते समय गलत लिखे हुए शब्द को स्वतः ही ठीक कर देता है।
5. Check Spelling: MS Word document
में check spelling ऑप्शन का use करके document गलत हुए word को सही कर सकते है।
6. Mail Merge:
इस option के द्वारा एक ही प्रकार के matter को अलग अलग address पर भेजने के लिए तैयार करते है। एक बार में सैकड़ो लोगो के लिए वयक्तिगत संदेश बनाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है। जैसे: Notice, Invitation letter, Call letter etc.




MS Word Start
कैसे करते है ?

1. Start>All Programs>Microsoft Office> Microsoft Office
Word 2010
2. Start>Microsoft Office Word 2010
3. Start>type "winword" in search box> press "enter" button
4. Run (win +R)>type "winword">press "enter" button
5. Double click on the ICON on desktop.

Basic Point for MS Word.




1. Title Bar: MS Word
में सबसे ऊपर नीली रंग की लाइन title bar कहलाती है।इसमें बायें तरफ office button का icon, quick access toolbar और वर्तमान में खुली हुई फाइल का नाम document1 और दायें तरफ control button(minimize, maximize or restore down, and close button) होते है।

2. Quick Access Toolbar:
यह title bar के बायें तरफ दिखाई देता है। जिस पर पहले से कुछ commands होते है। जैसे file को save, undo, redo, new, open इत्यादि। इसके अलावा हम आवश्यकता अनुसार और commands को जोड़ सकते है।
3. File Name:
यह title बार के बिच में वर्तमान में खुली हुई file का नाम bidefault document 1 होता है।
4.Control menu: title bar
के किसी स्थान पर right click करने या Alt+Space Bar key दबाने पर control menu drop down list दिखाई देता है। जिसके द्वारा ms word window को minimize करना , maximize करना , restore करना या size को छोटा या बड़ा कर सकते है।
5. Minimize: Minimize button
पर क्लिक करने से ms word windows, task bar में छिप जाती है।
6.Maximize: Maximize button
पर क्लिक करने से ms word window, full screen पर दिखाई देती है। full screen करने के बाद यह button, restore (double box) में बदल जाता है।
7. Restore:
जब ms word window, maximize होता है उस समय यह command दिखाई देता है। इस command द्वारा msword window को वास्तविक size में बदल सकते है।
8. Close: msword window
को close करने के लिए इस command का use करते है।
9. Ribbon: MS Office 2010 
में सभी command को ribbon के द्वारा access किया जाता है। Ribbon द्वारा सभी commands को menu (Tab) में arrange करके रखा जाता है।
10. Ruler Bar:
यह ribbon के ठीक निचे दिखाई देता है।
11. Work Area:
यह ruler bar के निचे दिखाई देता है। जहाँ user, ms word में type करने का कार्य करते हैं।
12. Scroll Bar: ms word
में दायीं तरफ vertical scroll bar होती है। जिसकी मदद से document को ऊपर -निचे move किया जता है। तथा निचे की ओर horizontal scroll bar होती है। जिसकी मदद से document को दाएं -बाएं move किया जाता है।
13
. Status Bar: ms word में सबसे नीचे taskbar के ऊपर दिखाई देने वाली blue color की line status bar होती है।जो document के वर्तमान स्थिति को दर्शाती है। जैसे: page no., total word, view button, zoom button इत्यादि।
14.Zoom Button: यह button, status bar में दाएं तरफ दिखाई देती है। जिसकी मदद से हम document को छोटा या बड़ा करके देख सकते है। zoom button में दो निशान बने होते है एक +(बड़ा)का और दूसरा -(छोटा) का। +पर क्लिक करने से बड़ा होता है और - पर क्लिक करने से छोटा होता है।
15. View Button:
यह Button status bar में zoom button के बाएं तरफ होती है। इस button द्वारा document को अलग अलग प्रकार से देखा जा सकता है।

16. Help Button:
इस button पर क्लिक करने से help window दिखाई देती है। help button में ms word से related कुछ भी type करके help ले सकते है।



न्यू (New): इस option का प्रयोग msword में new document लेने के लिए करते है।इसका shortcut key CTRL +N होता है।
सबसे पहले office button पर क्लिक करके new पर क्लिक करना है।
इसके बाद blank document पर क्लिक करना है।




इसके बाद create पर क्लिक करना है।
create
पर क्लिक करते ही आपके सामने new document, open हो जाएगी।
new
ऑप्शन का प्रयोग करके Blank & Recent Template से किसी भी template को चुनकर उससे सम्बंधित document आसानी से तैयार कर सकते है।

ऑपन (Open): इस ऑप्शन का प्रयोग msword में पहले से save किये हुए file को open करने के लिए किया जाता है। आप जो file open करना चाहते है उसे select कीजिये और open button पर क्लिक क्लिक कीजिये। इसका shortcut key CTRL+O होता है।




सेव (Save): इस ऑप्शन का प्रयोग msword में बनी हुई file को save करने के लिए किया जाता है। ms word में बनी file को save करने के लिए सबसे पहले office button पर क्लिक करके save button पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक dialog box open होगा। dialog box में file को save करने का location, file का नाम type करके save button पर क्लिक करना है। आपका file (.docx) एक्सटेंशन के साथ स्वतः ही add हो जाता है। इसका shortcut key CTRL+S होता है।

सेव एज (Save As): इस ऑप्शन का प्रयोग msword में पहले से बनी हुई file में किये गए परिवर्तनों को दूसरे नाम से या किसी दूसरे location पर save करने के लिए किया जाता है। file को save as करने पर बनी हुई file पर कोई भी effect नहीं पड़ता है। इसका shortcut key F12 होता है।

प्रिन्ट (Print): इस ऑप्शन का प्रयोग msword में बनी हुई file को print करने के लिए किया जाता है। print ऑप्शन पर क्लिक करते ही print का dialog box, open होता है। सबसे पहले आपको name box में computer से जुड़े हुए सभी printer की लिस्ट दिखाई देता है। आपको जिस printer पर print निकलना है उस printer के नाम को select कीजिये।
Page Range:
जो page आपको print करना है उस पेज का number, pages box में type कीजिये या सभी page को print करने के लिए all option पर क्लिक कीजिये।





Number of Copies: print
के लिए चुने हुए page को जितना copy करना होता है आपको उतना number type करना होता है। जैसे मान लीजिये आपको एक ही file का 5 copy print करके निकालना है तो आप Number of Copies वाले box में 5 type करोगे।

Quick Print:
इस ऑप्शन का प्रयोग ms word file को direct print करने के लिए किया जाता है।

Print Preview:
इस ऑप्शन का प्रयोग ms word file को print करने से पहले आप यह देख सकते हो कि file print होने के बाद page पर कैसा दिखयी देगा। print preview देखकर page की सेटिंग फिर से किया जा सकता है और page को जरुरत के अनुसार print कर सकते है। print preview से बाहर निकलने के लिए close print preview पर क्लिक करना होता है। इसका shortcut key CTRL+F2 होता है।

प्रिपेयर(Prepare): इस ऑप्शन का प्रयोग ms word में file को protect करने और permission देने के लिए किया जाता है।

सेन्ड (Send): इस ऑप्शन का प्रयोग ms word में किसी भी file को email या internet fax द्वारा send करने के लिए किया जाता है।

पब्लिश (Publish): ms word document को विभिन्न रूपों में तैयार करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

क्लोज(Close): इसऑप्शन का प्रयोग ms word में file को close करने के लिए किया जाता है। इसका shortcut key CTRL+W होता है।

वर्ड ऑप्शन (Word Option): इसऑप्शन का प्रयोग ms word को control करने के लिए किया जाता है।

एक्जिट(exit):इसऑप्शन का प्रयोग ms word को close करने के लिए किया जाता है। इसका shortcut key ALT +F4 होता है।


निचे हर  टैब का लिंक  दे रखा  है