View Tab
Document Views
Document Views
Group में Document को
अलग-अलग Styles में देखने से संबंधित Commands होती है.
इनके जरीए आप एक Word Document को Print करने से पहले या Publish करने से
पहले ही उसे MS Word में ही अलग-अलग तरीके से देख सकते है. Document Views में 5 प्रकार के Document Views उपलब्ध
है. Print
Layout में Document को Print Layout View में दिखाया जाता है. इसमें Document Print होने के
बाद जैसा दिखाए देगा. उस तरह का Document दिखाई
देता है. इसलिए इसे Print
Layout कहते है. Full Screen Reading View
में Document को पूरी Computer Screen पर दिखाया जाता है. इस View में Side Space और Tabs आदि Hide रहती है. Web Layout View में Side Space नही दिखाई देता है. और Document एक Webpage की तरह दिखाई देता है. संपूर्ण डॉक्युमेंट एक ही पन्ने में
दिखाए देने लगता है. Outline View
में संपूर्ण Document Outline की तरह दिखाई देता है. Document में
उपलब्ध Paragraphs
List की तरह दिखाई देते है. और Draft View में Document Draft
की तरह दिखाई देता है. इस View से आप Document को जल्दी
से Edit कर सकते है. और आपको Draft में Header और Footer भी नही दिखाई देते है.
Show/Hide
Show/Hide
Group में Document से
संबंधित कई टूल्स होते है. इसमें आपको मुख्य रूप से 5 टूल मिलेंगे. पहला टूल Ruler, जिसके आगे बने बॉक्स पर क्लिक करके इसे Enable किया जाता है. इसे Enable करने पर Document में Ruler लग जाता है. जिससे आप Document का Margins देख तथा बदल सकते है. दूसरा टूल Document Map होता है. इसे Enable करने पर MS Word Window के बांए तरफ Document Map को
दिखाया जाता है. तीसरा टूल इसमें Grid line होता है. इसका उपयोग Word Document में Objects Insert करते समय किया जा सकता है. इसे Enable करने पर पूरा Page Grid lines में
विभाजित हो जाता है. चौथा टूल Thumbnails होता है. जो कुछ Document Map की तरह ही होता है. इसे Enable करने के
बाद Word Window के बांए तरफ Document में
उपलब्ध सभी पन्न्हों को दिखाया जाता है. इससे आप किसी भी पन्ने पर जा सकते है. जब
आप Thumbnails में उपलब्ध किसी पन्ने पर क्लिक करते है. तो Cursor उस पन्ने के आरंभ में पहुँच जाता है. और अंतिम टूल Message Bar होता है. इसका उपयोग Word में
संभावित खतरों से उपयोगकर्ता को सावधान करने के लिए किया जाता है. यदि आपके Content में MS Office को कोई संभावित खतरा पता चलता है. तो यह हमे Automatic Word Window में Message दिखाती है.
Zoom
Zoom Group में उपलब्ध Commands का
इस्तेमाल Page को अलग-अलग Zoom Level पर देखने
के लिए किया जाता है. इसमें उपलब्ध Commands के
द्वारा आप Documents को अपने हिसाब से बडा या छोटा करके देख सकते है. या फिर आप Page Width में भी Document को देख
सकते है. इनके अलावा आप Word Window में कितने Page एक बार में देखना चाहते है. इसे भी
आप Zoom Group से ही Control करते है.
आप अपनी सुविधा के अनुसार एक बार में एक पन्ना या एक साथ दो पन्ने भी यहाँ से देख
सकते है.
Window
यदि आप एक बार में एक से ज्यादा Word Documents पर कार्य करते है. तो Window Group आपके लिए
ही बना है. इसके द्वारा आप Open Word Windows को
नियत्रंण करते है. आप एक Document में काम करते हुए ही दूसरी Window में जा
सकते है. और यही से किसी अन्य Document में जा
सकते है. या फिर दो Documents को एक साथ Desktop पर दिखा
सकते है.
Macros
आप किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे
है. और उसमें कुछ जानकारी आपको बार-बार उपयोग में आने वाली है. तो Macros का काम यही से शुरू होता है. यदि आपको किसी एक जानकारी को
बार-बार में उपयोग में लेना है. तो उस जानकारी का Macro Record करके आप एक बार लिखने के बाद उस जानकारी को बिना लिखे काम में
ले सकते है. Macro को हम की-बोर्ड शॉर्टकट से जोड देते है. और जब हमें उस
जानकारी को लिखना होता है. तो बस हमे की-बोर्ड से उस शॉर्टकट को दबाना होता है. और
संपूर्ण जानकारी अपने आप लिख जाती है.
