Mailings Tab

Mailings Tab का एक ही मुख्य कार्य है. एक साथ कई लोगों को Mail, Envelope, Label आदि अलग-अलग भेजना. इस कार्य के लिए हमे MS Word में Mail Merge करना पडता हैं. और इस टैब में मौजूद प्रत्येक Group एक दूसरे पर निर्भर हैं. इसलिए इनका अलल-अलग अध्ययन करना आसान नही हैं. फिर भी हमने आपको समझाने के लिए एक कोशिश की हैं. ताकि आपको Mailings Tab की आधारभूत जानकारी हो जाए.



1. Create

इस Group द्वारा आप डॉक्युमेंट में Envelopes और Lables बना सकते हैं. जैसे, Mailing Address Labels, File Folder Labels आदि.

2. Start Mail Merge

इस Group द्वारा Mail Merge की Process शुरु होती हैं. और आप यहँ से जिनको मेल भेजना चाहते हैं. उन्हें जोड सकते हैं. यानि Recipients List Create, Edit, Delete कर सकते हैं.

3. Write & Insert Fields

जब आप ऊपर के दोनों Group का काम खत्म कर लेते हैं. तब इस Group का काम आता है. नही तो आप इस Group को अलग से इस्तेमाल नही कर सकते हैं. क्योंकि इसकी Commands Active नही होती हैं. इस Group द्वारा आप अपने Mail में Extra Fields Insert कर सकते हैं, किसी विशेष Mailing Address को ब्लॉक कर सकते हैं. और Greeting Line जोड सकते हैं. और आप ये सभी कार्य प्रत्येक Recipient के लिए अलग-अलग कर सकते हैं.

4. Preview Results

जब आपकी Mail Merge का कार्य पूरा हो जाता हैं, तो इस Group में मौजूद Commands के जरीए आप अपने कार्य का Preview देख सकते हैं.

5. Finish

इस Group द्वारा आप Mail Merge प्रक्रिया को खत्म करते हैं.