References Tab 

 

1. Table of Contents

जैसा की इस Group के नाम से जाहिर इसका क्या कार्य है. Table of Contents Group की सहायता से हम अपने Word Document में आसानी से Table of Contents यानि Index, जिसे हिंदी में विषय-सूची कहते हैंबना सकते हैं. और ये विषय-सूची Clickable होती हैं. मतलब आप जिस Particular Lesson को पढना चाहते हैंबस उस पर क्लिक कीजिए और आप सीधे उसी Lesson पर पहुँच जाएंगे.

2. Footnotes

Footnotes Group द्वारा आप अपने Document के बारे में अतिरिक्त जानकारी या परिशिष्ट (Supplement) को जोड सकते हैं. जो आपके Document को और ज्यादा विश्वसनीय बनाता हैं. Footnotes और Endnotes को डॉक्युमेट के आखिर में जोडा जाता हैं.

3. Citations & Bibliography

यदि आपके डॉक्युमेंट में किसी और का कार्य सम्मिलित हैं या फिर आप आपके डॉक्युमेंट में मौजूद जानकारी के स्रोतों के बारे में भी अपने पाठकों को बताना चाहते हैं. तब इस Group का काम आता हैं. आप Citations and Bibliography Group द्वारा अपने डॉक्युमेंट के आखिर में References दे सकते हैं.

4. Captions

यदि आपके डॉक्युमेंट में Images भी हैं तो Caption द्वारा आप प्रत्येक Image को उसका नाम दे सकते हैं. जिससे Picture को समझने में आसानी रहती हैं. जिस तरह हम Document में Table of Contents बनाते हैं. ठीक इसी तरह Captions द्वारा Table of Figures भी बना सकते हैं. इस Table का कार्य डॉक्युमेंट में मौजूद सभी Pictures को एक सूची में रखना होता हैं.

5. Index

आप Document के प्रत्येक पन्ने के लिए अलग-अलग Index भी बना सकते हैं. जिस तरह आप Table of Contents बनाते हैं, जो पूरे डॉक्युमेंट के लिए होता हैं. बिल्कुल इसी तरह आप एक पन्ने या टॉपिक के लिए भी Index बना सकते हैं. जिसे आप List of Topics भी कह सकते हैं.

6. Table of Authorities

आप अपने डॉक्युमेंट में Table of Authorities भी बना सकते हैं. अर्थात आपने इस डॉक्युमेंट में जिन स्रोतों का सहारा लिया हैं. उन सभी Cases, Statutes और Authorities की एक सूची बना सकते हैं.