Page Layout Tab 

Themes

Themes Group में Themes को Excel Sheets पर Apply किया जाता है. Excel में पहले से ही कई Theme होती है. प्रत्येक Theme में Font, Font Style अलग-अलग तरह से Set होती है. आप अपनी आवश्यकता के अनुसार Themes का चुनाव कर सकते है. आप चाहे तो उस Theme को अपनी जरूरत के हिसाब से Modify भी कर सकते है. या आप अपने लिए एक नई Theme भी बना सकते है.

Page Setup

Page Setup Group में Excel Document का Page Margins, Orientation, Size की Settings से संबंधित Commands होती है. इनके अलावा Print Area, और Page Breaks की Settings इस Group में उपलब्ध Commands के द्वारा की जाती है. Sheet Background भी यही से Change किया जाता है.

Scale to Fit

इस Group में उपलब्ध Commands के द्वारा Excel Sheets को Print करने से संबंधित Settings की जाती है. आप अपने हिसाब से Sheet की Width और Height Set कर सकते है. आप जितने Area को Print करना चाहते है. उस हिसाब से Sheet की Settings कर सकते है. आप इसे Automatic भी Set कर सकते है.

Sheet Options

Sheet Options Group में दो कमांड होती है. पहली कमांड Gridlines का इस्तेमाल Sheet में Gridlines को दिखाने या नही दिखाने के लिए किया जाता है. आप Gridlines को Print भी कर सकते है. अरुअ Print नही भी कर सकते है. दूसरी कमांड Headings का उपयोग Sheet Headings को Show/Hide करने के लिए किया जाता है. और इन्हें Print करने से संबंधित Settings भी आप कर सकते है.

Arrange

Arrange Group का इस्तेमाल Excel Sheets में Insert Graphics को Arrange करने में किया जाता है. आप इस Group में मौजूद Commands के द्वारा Picture की Position, उसका Alignment, Grouping आदि की Settings कर सकते है.