Home Tab

एम एस एक्सेल होम टैब और उसके ग्रुप |

Home Tab में कुल 7 Group होते हैं | इन सभी Group का नाम इस प्रकार हैं |

Clipborad

Font

Alignment

Number

Styles

Cells

Editing

आप एम एस एक्सेल होम टैब और उसके ग्रुप की जानकारी  को तो जान चुके हो | अब आपको प्रत्येक Group के कार्य के बारे में बताते हैं |

 

Clipboard

एम् एस एक्सेल  में Clipboard Group का प्रयोग चुने हुए टेक्स्ट को Cut, Copy और Paste करने के लिए किया जाता हैं | आप इन सभी Commands का प्रयोग दिए हुए Icon पर माउस की सहायता से क्लिक कर के कर सकते हो या फिर Text को सिलेक्ट करने बाद Shortcut Keys का उपयोग करके भी कर सकते हो | सिलेक्ट किये हुए Text को Cut करने के लिए CTRL+X Shortcut Key का उपयोग करके सकते हैं | सिलेक्ट किये हुए Text को Copy करने के लिए CTRL+C Shortcut Key का उपयोग करके सकते हैं Paste Command का उपयोग हमेशा किसी भी Text को Cut या Copy करने के बाद ही किया जाता हैं और उसके लिए CTRL+V Shortcut Key का उपयोग किया जाता हैं |

 

Font

एम् एस एक्सेल में Font Group में बहुत सी अलग अलग प्रकार की Commands होती हैं जैसे Bold, Italic, Underline, Strikethrough, SuperScript, SubScript, Change Case, Text Highlight Color, Font Color, Font Face, Font Size, Grow Font, Shrink Font, Clear Formatting. इन सभी Commands का अपना एक विशेष कार्य होता हैं |

 

Bold :- सिलेक्ट किये Text या Cell को Normal Text से Dark दिखाने के लिए Bold यानि B Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+B Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text या Cell को Bold कर सकते हैं |

 

Italic :- सिलेक्ट किये Text या Cell को Normal Text से थोडा सा टेडा दिखाने के लिए Italic यानि Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+I Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text या Cell को Italic कर सकते हैं |

 

Underline :- सिलेक्ट किये Text के नीचे लाइन लगाने के लिए Underline यानि U Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+U Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text के नीचे लाइन लगा सकते हैं |

 

Font Face :- सिलेक्ट किये हुए Text या Cell का Style बदलने के लिए Font Face Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+Shift+F Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text या Cell का style बदल सकते हैं Font Face कई प्रकार के होते हैं जैसे Arial, Arial Black, Times New Roman, Calibri(Body) आदि | सबसे ज्यादा Times New Roman का उपयोग किया जाता हैं |

 

Font Size :- सिलेक्ट किये Text या Cell का Size कम या ज्यादा करने के लिए Font Size Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+Shift+P Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text या Cell का Size कम या ज्यादा कर सकते हैं |

 

Grow Font :- सिलेक्ट किये Text या Cell को Current Size से बड़ा करने के लिए Grow Font Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+> Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text या Cell को Current Size से बड़ा कर सकते हैं |

 

Shrink Font :- सिलेक्ट किये Text या Cell को Current Size से छोटा करने के लिए Shrink Font Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+< Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text या Cell को Current Size से छोटा कर सकते हैं |

 

Font Color :- सिलेक्ट किये Text या Cell का रंग बदलने के लिए Font Color Command का उपयोग किया जाता हैं |

 

Text Highlighter Color का उपयोग सिलेक्ट किये हुए Text या Cell को Marked करने के लिए किया जाता हैं | जैसे हम किसी Highlighter pen से text या Cell को marked कर देते हैं |

 

Alignment

Microsoft Excel Home Tab के Alignment Group में भी अलग अलग प्रकार की Commands होती हैं जिनका कार्य अलग अलग होता हैं |

 

Alignment :- Alignment प्रकार की होती हैं जैसे Left Alignment, Right Alignment, Center Alignment | Left Alignment का उपयोग करके आप सिलेक्ट किये हुए Cell में लिखे हुए टेक्स्ट को Left Side से एक बराबर कर सकते हो Left Alignment की Shortcut Command CTRL+L होती हैं | Right Alignment का उपयोग करके आप सिलेक्ट किये हुए Cell में लिखे हुए टेक्स्ट को Right Side से एक बराबर कर सकते हो Right Alignment की Shortcut Command CTRL+R होती हैं | Center Alignment का उपयोग करके आप सिलेक्ट किये हुए Cell में लिखे हुए टेक्स्ट को Center से एक बराबर कर सकते हो Center Alignment की Shortcut Command CTRL+E होती हैं |

 

एम् एस एक्सेल Home Tab के Alignment Group में और तीन प्रकार की एलाइनमेंट होती हैं

Top Alignment

Middle Alignment

Bottom Alignment

 

एम एस एक्सेल Home Tab के Alignment Group में Top Alignment का प्रयोग सिलेक्ट किये हुए cell में लिखे सभी text को Top से शुरू करवाने के लिए किया जाता हैं |

एम एस एक्सेल Home Tab के Alignment Group में Middle Alignment का प्रयोग सिलेक्ट किये हुए cell में लिखे सभी text को Middle से शुरू करवाने के लिए किया जाता हैं |

एम एस एक्सेलHome Tab के Alignment Group में Bottom Alignment का प्रयोग सिलेक्ट किये हुए cell में लिखे सभी text को Bottom से शुरू करवाने के लिए किया जाता हैं |



Wrap Text :- Microsoft Excel Home Tab के Alignment Group में Wrap Text आप्शन का प्रयोग cell में लिखे हुए text को पूरा दिखाने के लिए किया जाता हैं | कई पर जब हम Cell में text लिखते हैं तो वो पूरा दिखाई नहीं देगा इसलिए उस सेल में लिखे हुए text को पूरा दिखाने के लिए Wrap Text का प्रयोग किया जाता हैं |

 

Merge & Center

Microsoft Excel Home Tab के Alignment Group में Merge & Center आप्शन का प्रयोग दो या दो से अधिक cells को एक Cell में प्रवर्तित करने के लिए किया जाता हैं |

 

Number

Microsoft Excel Home Tab के Number Group में Cell में लिखे हुए नंबर के आगे dollor Sign $, Euro Sign यानि करेंसी सिंबल लगाने के लिए किया जाता हैं | हम इसमें नंबर को percentage में भी दिखा सकते हैं |

 

Styles

Microsoft Excel Home Tab के Styles Group में 3 अलग अलग कमांड्स का प्रयोग किया जाता हैं |

Conditional Formatting

Format As Table

Cell Styles.

Microsoft Excel Home Tab के Styles Group में Conditional Formatting का प्रयोग cell में लिखे हुए टेक्स्ट या नंबर की formatting किसी condition के आधार पर करने के लिए किया जाता हैं |

Microsoft Excel Home Tab के Styles Group में Format as Table का प्रयोग सिलेक्ट किये हुए सेल्स को अलग अलग table format में दिखाने के लिए किया जाता हैं जैसे :- Light, Medium, dark

Microsoft Excel Home Tab के Styles Group में सेल Styles का प्रयोग cells का styles बदलने के लिए किया जाता हैं जैसे Heading1, Heading2

 

Cells

Microsoft Excel Home Tab के Cell Group में Insert Cell, Delete Cell और Format आप्शन होते हैं |

Microsoft Excel Home Tab के Cell Group में Insert Cell का प्रयोग सेल में लिखे हुए टेक्स्ट को left, right, up या down insert करने के लिए किया जाता हैं | कोई नयी Sheet भी insert कर सकते हैं उसके लिए Home tab के cells group में जा कर insert आप्शन पर क्लिक करके Insert Sheet आप्शन को चुने |

Microsoft Excel Home Tab के Cell Group में Delete Cell का प्रयोग सेल को डिलीट करने के लिए किया जाता हैं |

Home tab के cells group में जा कर Delete Cell पर क्लिक करके Delete Sheet आप्शन को चुन कर हम किसी भी sheet को डिलीट कर सकते हैं |

Microsoft Excel Home Tab के Cell Group में Format आप्शन का प्रयोग Row या Column को छिपाने और उनको वापिस Unhide करने के लिए किया जाता हैं |

 


 

Editing

 

Microsoft Excel Home Tab के Editiing Group Autosum, Sort & Filter, Fill, Clear, Find&Select Commands होती हैं |

Microsoft Excel Home Tab के Editiing Group में Autosum option का प्रयोग सेल में लिखी हुए वैल्यूज का जोड़ बिना किसी फोर्मुले के लगाने के लिए किया जाता हैं |

Microsoft Excel Home Tab के Editiing Group में Sort option का प्रयोग cells में लिखी हुई वैल्यूज को आरोही या अवरोही क्रम में लगाने के लिए किया जाता हैं |

Microsoft Excel Home Tab के Editiing Group में Filter Option का प्रयोग सेल में लिखी हुए वैल्यूज को किसी condition के आधार पर निकालने के लिए किया जाता हैं जैसे अगर हम एक कॉलम में से उन बच्चो के नंबर निकालना चाहते हैं जिनके नंबर 60 से ज्यादा हैं तो हम Filter Option का प्रयोग करके आसानी से निकाल सकते हैं |